HometrendingBikaner News : द्वारकाधीश सेवा समिति के सेवादारों का जत्था नत्थूसर बास...

Bikaner News : द्वारकाधीश सेवा समिति के सेवादारों का जत्था नत्थूसर बास से रवाना

Bikaner. Abhayindia.com लोकदेवता रामदेवजी के रूणिचा धाम जाने वाले पदयात्रियों की सेवार्थ द्वारकाधीश सेवा समिति के सेवादारों का जत्था नत्थूसर बास से आज रवाना हुआ। समिति के अध्यक्ष देवकिशन कच्छावा व सचिव प्रमोद शर्मा ने ध्वज फहराकर संघ को रवाना किया।

उपाध्यक्ष अजय गहलोत व कोषाध्यक्ष गोरी शंकर भाटी बताया कि बीकानेर से 87 किलोमीटर दूर नोखड़ा से 3 कि.मी. आगे व भोमिया जी थान से पहले सेवा शिविर लगाकर पैदल यात्रियों की सेवा की जाएगी। सेवा शिविर में निशुल्क भोजन, चाय-नाश्ता, शीतल जल, स्नान (महिला व पुरुष की अलग-अलग व्यवस्था), मंजन व मेडिकल सेवा इत्यादि रहेगी। इसके अलावा थकान व सूजन दूर करने के लिए आधुनिक उपकरणों द्वारा जातरुओं के पाँव की मसाज की भी सेवा उपलब्ध रहेगी।

उन्‍होंने बताया कि सेवा शिविर 14 सितंबर से प्रारंभ होकर 18 सितंबर तक आयोजित होगा। सेवा शिविर रवानगी के दौरान सेवादल के सदस्य व अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular