HometrendingBikaner News : गैस सिलेंडर में आग भभकी, पति-पत्‍नी और पुत्र झुलसे

Bikaner News : गैस सिलेंडर में आग भभकी, पति-पत्‍नी और पुत्र झुलसे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com गंगाशहर के पुरानी लाइन क्षेत्र स्थित एक घर में आज सुबह गैस सिलेंडर में आग भभकने से पति-पत्‍नी सहित तीन जने झुलस गए। तीनों को पीबीएम अस्‍पताल ले जाया गया। इनमें से मंजू प्रजापत (24) की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आज सुबह मंजू ने अपने घर की रसोई में गैस चूल्‍हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया तो आग भभक उठी। इस दौरान धमाका भी हुआ। मंजू आग की चपेट में आने लगी। इस पर पति मूलचंद प्रजापत बचाने गया तो वह भी चपेट में आ गया। हादसे में दंपत्‍ती का चार वर्षीय बेटा भी चपेट में आ गया। पुलिस के अनुसार संभवत: सिलेंडर लीकेज होने के कारण यह हादसा हुआ है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular