Friday, May 17, 2024
HometrendingBikaner News : कांग्रेस नेता बेनीवाल ने पूछी पूर्व सभापति व्यास की...

Bikaner News : कांग्रेस नेता बेनीवाल ने पूछी पूर्व सभापति व्यास की कुशलक्षेम

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Bikaner. Abhayindia.com प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष तथा पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल रविवार शाम यहां हरि हेरिटेज पहुंचे। जहां उन्होंने बीकानेर के पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास की कुशलक्षेम पूछी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतुर्भुज व्यास विगत कुछ महीनो से अस्वस्थ चल रहे हैं। इस आशय की जानकारी पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल को मिली तो वे रविवार की शाम को जसुसर गेट के अंदर स्थित हरि हेरिटेज में व्यास से मिलने पहुंचे।

इस दौरान दोनों नेताओं में करीब पौन घंटे तक अनौपचारिक वार्ता हुई। बेनीवाल ने पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास के भतीजे देवकीनंदन व्यास व संजय व्यास से भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां हासिल की तथा कहा कि उनके लायक कोई भी काम हो तो वह कभी भी कॉल कर सकते हैं। इस दौरान बेनीवाल ने पूर्व सभापति व्यास से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कुछ देर मंत्रणा की और उनके जल्द स्वस्थ होने तथा आगामी चुनाव में सक्रिय होने का भी आह्वान किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular