HometrendingBikaner News : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बीकानेर में मनाई खुशियां

Bikaner News : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बीकानेर में मनाई खुशियां

AdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com भारतीय अंतरिक्ष यान यानी चंद्रयान-3 ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए चाँद पर लैंडिग कर ली। इसके साथ ही देशभर में खुशी का माहौल हो गया। इस माहौल में बीकानेर भी पीछे नहीं रहा। यहां कई जगह जश्‍न मनाया गया। इसी क्रम में मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित ऐन्जैल इंग्लिश स्कूल में चन्द्रयान-3 के सफलतापूर्वक पहुंचने पर शाला प्रांगण मे कार्यक्रम रखा गया गया। कार्यक्रम में शाला प्राचार्य महेश व्यास ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर रामचंद्र सर ने बताया कि भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को चन्द्रयान 3 की लेन्डिग की वीडियो दिखाई गई। प्रकाश सर और कलवाणी सर ने आतिशबाजी कर विद्यार्थियों में जोश भरते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular