बीकानेर abhayindia.com अपनी नेटवर्क सेवाओं के लिये बीकानेर में नई लाईने बिछानें में लगी रिलायंस कंपनी के ठेकेदार की भारी भरकम मशीनों ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी की मैन रोड़ पर जबरदस्त तबाही मचा रखी है। खुदाई में लगी इन मशीनों की चपेट में आने से ना सिर्फ सड़कों की तबाही हो रही है बल्कि पेयजल लाईने भी चकनाचूर हो रही है। इससे कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई गड़बड़ाई हुई है।
कॉलोनी के लोगों ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि खुदाई के दौरान मशीनों की चपेट में आने से लगातार क्षतिग्रस्त हो रही पेयजल लाईनों के लिये जलदाय विभाग के स्थानीय अभियंता भी गंभीरता नहीं दिखा रहे है। कॉलोनी के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जलदाय अभियंताओं और प्रशासन ने पेयजल लाईनों की तबाही रोकने के लिये कड़े कदम नहीं उठाये तो हम आंदोलन करके के मौके पर काम बंद करवा दिया जायेगा।




















