Hometrendingबीकानेर : एसटीपी के काम में ठेकेदार की लापरवाही, ब्‍लैक लिस्‍ट करने...

बीकानेर : एसटीपी के काम में ठेकेदार की लापरवाही, ब्‍लैक लिस्‍ट करने के निर्देश, वसूली भी होगी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को नगर विकास न्यास व नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि चांदमल बाग क्षेत्र का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अब नगर निगम द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर विकास न्यास द्वारा पूर्व में यह एसटीपी नगर निगम को हैंड ओवर कर दिया गया था, लेकिन निगम द्वारा इसका संचालन नहीं किया गया। इस कारण यह एसटीपी बंद रहा।

उन्होंने कहा कि एसटीपी का बचा हुआ कार्य और भविष्य में इसका संचालन नगर निगम द्वारा किया जाएगा। निगम को हैंड ओवर करने के बाद ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किए जाने को उन्होंने गंभीरता से लिया और कहा कि इससे एसटीपी की लागत मूल्य में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार द्वारा यह राशि वसूल की जाएगी और इस लापरवाही के कारण से ब्लैक लिस्ट किया जाए।

जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी मानसून के मध्यनगर निगम एवं नगर विकास न्यास द्वारा शहरी क्षेत्र नालों की साफसफाई की योजना बनाते हुए इसके अनुसार कार्य किया जाए। उन्होंने इसके लिए मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में साफसफाई की व्यवस्था चाकचौबंद रहे। साथ ही सभी प्रगतिरत कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पट्टे बनाने की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा तथा नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा सहित दोनों विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular