Sunday, April 28, 2024
Homeबीकानेरबीकानेर : राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता ने दिए चुनावी टिप्स

बीकानेर : राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता ने दिए चुनावी टिप्स

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
बीकानेर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव।
बीकानेर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव।

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारणी एवं जिला अध्यक्षों की सयुक्त बैठक सोमवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित हुई। इसमें राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने महिला कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स बताए।

महिला कांग्रेस की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।
महिला कांग्रेस की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुष्मिता देव ने कहा कि राजस्थान में हर विधानसभा स्तर पर वार्ड प्रभारी नियुक्त कर डोर-टू-डोर भाजपा के साढ़े चार साल की कुशासन और विफलताओं को उजागर किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जायेगा।

उन्होंने कहा की प्रत्येक बूथ पर दो-दो महिलाओं को जोड़कर बूथ महिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जायेगा। जिससे बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी मजबूत की जा सके। यूथ महिलाओं के लिए कोऑर्डिनेटर बनाये जायेंगे जिसे प्रियदर्शनी नाम दिया जायेगा। इसमें 16 से 25 साल की युवतियों को जोड़कर प्रकोष्ठ का गठन किया जायेगा।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने जिला अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा की प्रत्येक माह में जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिले में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इसी प्रकार ब्लाक अध्यक्ष भी अपने ब्लाक स्तर पर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर राजस्थान महिला कांग्रेस प्रभारी नीतू वर्मा सोइन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव चयनिका उनियान, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ सहित प्रदेश की कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रही। मंच संचालन स्पर्धा चौधरी एवं सोनाक्षी वशिष्ठ ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular