Sunday, May 5, 2024
Hometrendingबीकानेर नगर निगम चुनाव : 10 वार्डो में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी...

बीकानेर नगर निगम चुनाव : 10 वार्डो में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, मेयर की दावेदारी…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com नगर निगम की चुनावी जंग में दस वार्ड ऐसे है जहां भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है,इन  वार्डो में जीत का परचम फहराने के लिये दोनों ही पार्टियों के रणनीतिकारों ने अपनी ताकत झोंक रखी है। जानकारी के अनुसार वार्ड-1 में भाजपा की सुशीला देवी कांग्रेसी की सरोज देवी को सीधी टक्कर दे रही है। वहीं वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस की सुहानी शर्मा और भाजपा की चारू शर्मा में सीधा घमासान हो रहा है। वार्ड नंबर 34 कांग्रेस के घनश्याम शर्मा और भाजपा के संजय गुप्ता सीधी जंग हो रही है।

वार्ड नंबर 33 में भाजपा के मूलचंद नायक और कांग्रेस के महेन्द्र सिंह में जोरदार टक्कर बताई जा रही है।  वार्ड  43 में भाजपा की परमेश्वरी देवी कांग्रेस की झमकू देवी को सीधी जोरदार टक्कर दे रही है। वार्ड  47 में कांग्रेस की सविता जोशी और सुमन छाजेड़ में सीधा मुकाबला हो रहा है।

बीकानेर नगर निगम चुनाव : 65 वार्डो में कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवारों की नैया मझदार में

वार्ड 48 में भी भाजपा के राजेश कुमार और कांग्रेस के नंदलाल जावा में सीधी टक्कर है, इस वार्ड में दोनों ही प्रत्याशी बराबर के होने के कारण मुकाबला खासा रौचक है। वार्ड  55 में नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा के रमेश चौहान से सीधी टक्कर मिल रही है। वार्ड  68 में कांग्रेस के दिग्गज परमानंद गहलोत को शिकस्त देने के लिये भाजपा ने इस बार हेमन्त कच्छावा को मैदान में उतारा है,दोनों के बीच सीधा मुकाबला खासा संघर्षपूर्ण है। इसी तरह वार्ड 75 में भाजपा की अनामिका और कांग्रेस की शारदा देवी में सीधी टक्कर है।

बीकानेर : हमने जिसे धुंध समझा, वो निकली पराली पंजाब-हरियाणा की

बीकानेर के मनीष ने राजस्थान को दिलाया स्वर्ण

मेयर की दावेदारी की सुगबुगाहट नहीं
मेयर की दावेदारी को लेकर अभी कोई खास सुगबुगाहट नहीं है। भाजपा तथा कांग्रेस दोनों पार्टियां फिलहाल वार्डों में जोर लगा रही है। वार्ड परिणाम के बाद ही चेहरे सामने आएंगे। हालांकि दोनों पार्टियों के लोग चेहरे गिनाकर चर्चा जरूर कर रहे हैं। लेकिन तस्वीर निकाय चुनाव के परिणाम के बाद ही साफ होगी। वहीं चुनावी माहौल में रोचक नजारे देखने को मिल रहे हैं। शहर में मोहल्ले ही नहीं, कई गलियां भी ऐसी हैं जहां दो-दो वार्ड है। यानी गली में आधे लोग अलग पार्षद चुनेंगे और आधे अन्य। कुछ मोहल्लों में ऐसी भी स्थिति है जहां आमने-सामने के परिवार अलग-अलग पार्षद चुनेंगे। यह सारी स्थितियां हाल ही हुए वार्डों की बढ़ोतरी के बाद सामने आई है।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular