Tuesday, May 21, 2024
Homeबीकानेरबीकानेर नगर निगम चुनाव : भाजपा प्रत्याशी सुमन छाजेड़ के कार्यालय का...

बीकानेर नगर निगम चुनाव : भाजपा प्रत्याशी सुमन छाजेड़ के कार्यालय का उद्घाटन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनाव 2019 के तहत वार्ड नंबर 47 के बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। प्रत्याशी सुमन छाजेड़ के कार्यालय उद्घाटन में बीजेपी व संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुनाव प्रभारी दुलीचंद बुच्चा ने बताया कि महामंत्री मोहन सुराणा, मंडल अध्यक्ष गणेश जाजड़ा, बंशीलाल तंवर, मानमल सोनी, मनीष बाफना, सुमन छाजेड़ ने जनसभा को संबोधित किया।

वहीं प्रभारी जतन छाजेड़ ने बताया कि इस दोरान मंचासीन जनों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंडल महामंत्री जसकरण छाजेड़ ने कहा कि राम के आदर्शों पर चलते हुए सबको आगे बढ़ना है। प्रत्याशी सुमन छाजेड़ ने कहा कि वार्ड की समस्याओं का समाधान करने के लिए आप सभी का पूरा साथ चाहिए। संचालन मनीष बाफना ने किया।

abhay india

वहीं रविवार को रैली आयोजित हुई। इस दौरान करीब 400 महिलाएं-पुरुष रैली में शामिल हुए। इस दौरान सात अलग-अलग जगहों पर स्वागत हुआ। दोनों कार्यक्रमों में पुखराज सोनी, राजेश बुच्चा, जोगेन्द्र शर्मा, मालचंद, सौरभ छाजेड़, राधेश्याम बागड़ी, शिखरचंद डागा, गोविंद सारस्वत, जेठमल नाहटा, मूलचंद नाहटा, मनोज बंद, किशन बैद, लिखमीचंद मालू, मनोहरलाल करनाणी, लक्ष्मी नारायण पंचारिया, भोपाल सेन, बजरंग सुथार, मांगीलाल सुनार, मघाराम नाई, पंकज कोचर, दिनेश जोशी, संजय जोशी, महिला मंडल अध्यक्ष ममता रांका, भाजपा नेता सुमन जैन, पूनम लखोटिया, ऊषा शर्मा, संजू सोनी, सपना बाहेती, डिंपल छाजेड़, गायत्री राठी, सरीता नाहटा, जूली बैद, मंजू देवी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular