Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर : हंगामे के बीच नगर निगम का बजट पेश, कांग्रेस पार्षदों...

बीकानेर : हंगामे के बीच नगर निगम का बजट पेश, कांग्रेस पार्षदों ने जताया रोष….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नगर निगम की साधारण सभा शनिवार को वेटरनरी प्रेक्षागृह में रखी गई। इस दौरान हंगामे के बीच बजट पेश किया गया।

महापौर सुशीला कंवर ने अपने कार्यकाल तीसरा बजट पेश किया। इस बार बजट ३६२.३३ करोड़ का रुपए का पेश किया गया। हलांकि इस दौरान कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा भी किया। कांग्रेस पार्षदों में रोष था कि बहुमत पूरा नहीं होने के बाद भी बजट पेश किया जा रहा है। कांग्रेस के पार्षदों ने महापौर पर हठधर्मिता व अनदेखी करने का आरोप लगाया। निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे कांग्रेस के पाषर्द जावेद पडि़हार ने रोष जताते हुए कहा है निगम के सदन में पुलिस का भारी बल तैनात किया गया।

सदन में बेरिकेट्स लगाए गए। वहीं सबसे अहम बात यह कि विपक्ष को बजट पर चर्चा करने का मौका भी नहीं दिया। कांग्रेस के पार्षदों को माइक तक नहीं दिए। पडि़हार सहित कांग्रेस के अन्य पार्षदों ने आरोप लगाया कि पुलिस के बल पर बजट पेश किया गया। पार्षदों का आरोप है कि महापौर ने कांग्रेस के पार्षदों से चर्चा किए बैगर ही सभा कक्षा से चली गई।

पूरजोर ढंग से करते है निंदा…

कांग्रेस के पार्षदों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही इसे अनुचित परम्परा बताया है। पार्षदों का आरोप है महापौर ने बिना बहुमत के ही बजट पेश कर दिया। कांग्रेस के पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है, इसके जरिए अपना विरोध दर्ज किया है। साथ ही पार्षदों की पर्याप्त संख्या बल के अभाव में पेश किए गए बजट की जांच कराने की मांग भी रखी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!