Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : एमएस कॉलेज को इन विषयों की स्वीकृति...

बीकानेर : एमएस कॉलेज को इन विषयों की स्वीकृति…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com बीकानेर राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में स्नातक स्तर पर तीन विषयों की स्वीकृति जारी की गई है। जानकारी के अनुसार कॉलेज में भूगोल, उर्दू और ड्रॉइंग एंड पेंटिंग विषय इसी सत्र से शुरू हो जाएंगे। महारानी सुदर्शन महाविद्यालय संभाग का सबसे बड़ा कॉलेज है। इसमे लगभग 4000 छात्राएं अध्यनरत है। महाविद्यालय प्राचार्य, स्टाफ व छात्राओं ने इन विषयों की स्वीकृति के लिए उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले तीन बजटों में राज्य में 123 राजकीय महाविद्यालय व 2 विश्वविद्यालय खोले गए हैं।

बीकानेर : मनरेगा के तहत होंगे विकास कार्य, जारी हुई 425 कार्यों के लिए 2748.32 लाख की नई वित्तीय स्वीकृतियां…

बीकानेर Abhayindia.com महात्मा गांधी नरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर नमित मेहता की ओर से 10 से 12 अगस्त के दौरान जिले की 8 पंचायत समितियों में कुल 2748.32 लाख रुपए के 425 कार्यों की नई स्वीकृतियां जारी की गई हैं।

पंचायत समिति खाजूवाला में 8 कार्य 101.99 लाख रुपये के, बज्जू में 34 कार्य 153.87 लाख रुपए के, पूगल में 16 कार्य 169.93 लाख रुपए के, लूणकरणसर में 60 कार्य 274.21 लाख रुपए के ,बीकानेर में 35 कार्य 548.80 लाख रुपए के स्वीकृत किए गए। इसी प्रकार पांचू में 42 कार्य 197.90 लाख रुपए के, नोखा में 35 कार्य 1.75 लाख रुपए के, श्रीडूंगरगढ़ में 133 कार्य 621.18 लाख,कोलायत में 62 कार्य 678.68 लाख के स्वीकृत किए गए हैं।

न्यू ट्री गार्डन विकास…

वृक्षारोपण अभियान के तहत न्यू ट्री गार्डन विकास के तहत पंचायत समिति नोखा में 35 कार्य 1.75 लाख रुपए के ,बज्जू खालसा में 10 कार्य 0.51 लाख रुपए के, कोलायत में 18 कार्य 0.93 लाख रुपए के, लूणकरणसर में 35 कार्य 1.82 लाख रुपए के, पाँचू में 30 कार्य 1.56 लाख रुपए के स्वीकृत किए गए हैं। नर्सरी विकास के लिए पंचायत समिति पांचू, कोलायत, बीकानेर व लूणकरणसर में 1-1 कार्य 3.23 लाख रुपए की लागत के तथा जल ग्रहण विभाग के तहत चार कार्य 34.47 लाख रुपए के एवं डूंगरगढ़ में पौधारोपण के 110 कार्य 323 लाख की स्वीकृतिया सम्मिलित है।

जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक महात्मा गांधी नरेगा के तहत पंचायत समिति बीकानेर में 128, श्रीडूंगरगढ़ में 111, कोलायत में 154, लूणकरणसर में 208, नोखा में 154, खाजूवाला में 208, पांचू में 137, पूगल में 322 एवं बज्जू खालसा में 214 सहित जलग्रहण विभाग के तहत 4, पौधारोपण के 110 एव पंचायत भवन के 5 कार्य सहित कुल 1792 कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं।

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास की आवश्यकताओं के मद्देनजर विकास अधिकरियों के माध्यम से और कार्यों के प्रस्ताव मंगवाये जा रहे हैं, जिससे जरूरत के अनुसार अधिकाधिक स्वीकृतियां जारी की जा सकें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!