Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : लक्ष्मीनाथ मंदिर में ठाकुरजी संग महारास, फूलों की होली १३...

बीकानेर : लक्ष्मीनाथ मंदिर में ठाकुरजी संग महारास, फूलों की होली १३ को…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सदस्यों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान 13 मार्च रविवार को शाम 6:30 बजे से श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर में ‘ठाकुरजी संग महारास एवं फूलों की होली’ के आयोजन का निर्णय लिया गया।

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि राजस्थान संगीत नाटक एकादमी, जोधपुर और नगर विकास न्यास, बीकानेर के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बृज लोक कला मंच समिति के निदेशक विष्णुदश्र शर्मा की 25 सदस्यों की टीम महारास, डाण्डिया रास, मयुर नृत्य, दीपक नृत्य, चरकुला नृत्य और फूलों की होली आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

समिति के श्रीरतन तम्बोली, अशोक सोनी, विनोद महात्मा, हरिप्रकाश सोनी, विजय बागड़ी, मन्नू सेवग, शैलेश आचार्य, मधुसुदन अग्रवाल, शशि दरगड, महेन्द्र सोनी, कालूराम राठी, शिवप्रकाश सोनी, हरिप्रकाश जोशी, कंवरलाल पंवार, अनिल सोनी को आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेवारियां सौंपी गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!