Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर: मरुधरा ग्रामीण बैंक में लूट का प्रयास...

बीकानेर: मरुधरा ग्रामीण बैंक में लूट का प्रयास…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिले में लुटेरों ने एक बार फिर मरुधरा ग्रामीण बैंक को निशाना बनाते हुए लूटने का प्रयास किया है, जहां लुटेरे बैंक के ताले तोड़कर अंदर तो घुस गए, लेकिन यहां से कुछ लूट कर नहीं ले जा पाए।

यह वारदात जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के अगुणी कुचोर गांव स्थित मरुधरा ग्रामीण बैंक की है। यहां बीती रात को अज्ञात लुटेरों ने बैंक लूटने का प्रयास किया। इसकी की सूचना पर जसरासर थानाधिकारी देवीलाल मय जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लुटेरे बैंक के ताले तोड़कर अंदर घुस गए, लेकिन अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि लुटेरे बैंक से कुछ भी सामान या नकदी लूट कर नहीं ले जा पाए हैं।

पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों खंगाल रही है ताकि लुटेरों की पहचान कर दबोचा जा सके। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीकानेर शहर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र की मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में बीते दिनों लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यही नहीं बीकानेर संभाग में कई स्थानों पर लुटेरे मरुधरा ग्रामीण में लूट करने या लूट का प्रयास कर चुके हैं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!