Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर लोकसभा सीट : 1952 से अब तक कौन-कौन रहे सांसद, देखें...

बीकानेर लोकसभा सीट : 1952 से अब तक कौन-कौन रहे सांसद, देखें रिपोर्ट…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दलों में जोरदार घमासान चल रहा है। इस बीच, बीकानेर लोकसभा सीट को लेकर भी सियासी माहौल गर्म हो रहा है। यहां इस बार कुल नौ प्रत्‍याशी अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। प्रमुख रूप से मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्‍याशियों के बीच माना जा रहा है।

आपको बता दें कि भाजपा ने लगातार तीन बार चुनाव जीतने वाले अर्जुनराम मेघवाल को मैदान में उतारा है वहीं, कांग्रेस ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल पर भरोसा करते हुए उन्‍हें टिकट दिया है। यहां जानते हैं 1952 से अब तक कौन-कौन सांसद रहे उनके बारे में…

बीकानेर के अब तक रहे सांसद

1952 : करणीसिंह निर्दलीय

1957 : करणीसिंह निर्दलीय

1962 : करणीसिंह निर्दलीय

1967 : करणीसिंह निर्दलीय

1971 : करणीसिंह निर्दलीय

1977 : हरिराम मक्कासर जनता पार्टी

1980 : मनफूलसिंह भादू काँग्रेस

1984 : मनफूलसिंह भादू काँग्रेस

1989 : श्योपतसिंह सीपीएम

1991 : मनफूलसिंह भादू काँग्रेस

1996 : महेंद्रसिंह भाटी भाजपा

1998  : बलराम जाखड़ काँग्रेस

1999 : रामेश्वर डूडी काँग्रेस

2004 : धर्मेंद्र भाजपा

2009 : अर्जुन मेघवाल भाजपा

2014 : अर्जुन मेघवाल भाजपा

2019 : अर्जुन मेघवाल भाजपा

महाराजा करणीसिंह का रिकार्ड कायम 

बीकानेर-चूरू सीट पर (1952-57) में महाराजा करणी सिंह ने वोटों के रिकार्ड अंतर से जीत दर्ज की थी। वे बतौर निर्दलीय प्रत्‍याशी चुनाव जीते थे। उन्‍होंने कांग्रेस के प्रत्‍याशी राजा कुशल सिंह को पराजित किया था। महाराजा करणी सिंह को उक्‍त चुनाव में 1 लाख 17 हजार से अधिक वोट मिले थे, जबकि राजा कुशल सिंह 54 हजार से अधिक वोट लाने में सफल रहे थे। महाराजा करणी सिंह लगातार पांच बार सांसद रहे। उनका यह रिकार्ड अब तक कोई भी ध्‍वस्‍त नहीं कर पाया है। -सुरेश बोड़ा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!