Homeबीकानेरबीकानेर : वैक्‍सीनेशन में लेटलतीफी, सोशल डिस्‍टेंसिंग गायब, “सिस्‍टम” को होना होगा...

बीकानेर : वैक्‍सीनेशन में लेटलतीफी, सोशल डिस्‍टेंसिंग गायब, “सिस्‍टम” को होना होगा सतर्क, देखें वीडियो….

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोविड वैक्‍सीनेशन को लेकर लोगों में भले ही उत्‍साह हो, लेकिन “सिस्‍टम” को ऐसे समय में और सतर्क होने की दरकार है। इसकी वजह यह है कि वैक्‍सीनेशन सेंटर्स पर सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों की पालना होती नजर नहीं आ रही है। लोग कतारों में दो गज की दूरी तय नहीं कर पा रहे। वहीं, मंगलवार को कई सेंटर्स पर वैक्‍सीन की डोज पहुंचाने में भी लेटलतीफी होने से लोग परेशान हो रहे हैं।

मुक्‍ता प्रसाद कॉलोनी स्थित डिस्‍पेंसरी में वैक्‍सीन लगवाने के लिए लोग सुबह नौ बजे ही कतारों में लग गए, लेकिन यहां साढे नौ बजे तक वैक्‍सीन की डोज ही नहीं पहुंच सकी। मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग ने अभय इंडिया को इससे अवगत कराया। अभय इंडिया ने तत्‍काल सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्‍यप को जब इसकी जानकारी दी तो उन्‍होंने हैरानी जताते हुए कहा कि मैं अभी देखता हूं कि देरी कैसी हुई। इधर, जेल रोड स्थित अणचाबाई डिस्‍पेंसरी में भी लोग नौ बजे ही वैक्‍सीन लगवाने पहुंच गए, लेकिन वैक्‍सीनेशन देरी से शुरू हुआ। यही नहीं, यहां पर सोशल डिस्‍टेंसिंग की पालना भी नहीं होने से कई लोगों ने चिंता जताई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने अभय इंडिया को फोटो भी भेजे हैं। बडा बाजार सिटी डिस्‍पेंसरी में भी वैक्‍सीनेशन के दौरान भारी भीड थी और सोशल डिस्‍टेंसिंग की पालना नहीं हो रही थी। कमोबेश, ऐसे ही हालात अन्‍य जगहों के बताए जा रहे हैं।

कुछ लोगों का सुझाव यह भी था कि वैक्‍सीनेशन के लिए टोकन सिस्‍टम होना चाहिए ताकि लोगों को ज्‍यादा देर तक कतार में नहीं लगना पडे।

बीकानेर में मंगलवार को 45+ का 82 और 18+ का 9 केन्द्रों पर होगा वैक्‍सीनेशन, देखें सूची…

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्‍सीनेशन को लेकर 18+ और 45+ आयु वर्ग के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास टीके उपलब्धता के आधार पर ही वैक्‍सीनेशन किया जा रहा है। इसके बाद दोनों तरह के आयु वर्ग के लोगों में टीका लगवाने को लेकर उत्साह है।

आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता के अनुसार, मंगलवार को 45+ आयु वर्ग के लोगों के लिए 82 केंद्रों पर वैक्‍सीनेशन किया जाएगा। उनके लिए कोविशील्ड व कोवैक्‍सीन विभिन्न केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की 13 हजार 100 डोज स्वास्थ्य महकमे को मिली है।

18 प्लस आयु वर्ग के लिए 9 केन्द्रों पर टीकाकरण कल…

मंगलवार को 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों के लिए 9 केंद्रों पर 2,070 के लक्ष्य के साथ टीकाकरण होगा। इस आयु वर्ग के कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लॉट/अप्वाइंटमेंट बुकिंग 9:00 बजे के आसपास खुलता है।

इतनों के लगा…

सोमवार को 18 प्लस आयु वर्ग में 30 केंद्रों पर 8,500 के लक्ष्य के विरुद्ध 7,653 लाभार्थी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे थे। सोमवार के कुल 45 केंद्रों पर 8,568 का कोविड टीकाकरण हुआ था।

राजस्‍थान का वैक्‍सीनेशन गणित….

राजस्‍थान में अब तक सबसे ज्‍यादा 60 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्‍सीनेशन हुआ है। इस आयु वर्ग के 53.45 लाख लोगों के वैकसीन लग चुकी है। वहीं, 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 50.11 लाख को वैक्‍सीन लगाया जा चुका है। प्रदेश में युवाओं के वैक्‍सीनेशन की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है। 18 से 30 वर्ष तक के 4.16 लाख तथा 30 से 45 वर्ष तक के 4.15 लाख को वैक्‍सीन की डोज मिल चुकी है।

प्रदेश में अब तक सबसे ज्‍यादा वैक्‍सीन जयपुर में 14.81 लाख को, अलवर में 8.78 लाख को, नागौर में 8.63 लाख को तथा जोधपुर में 7.55 को वैक्‍सीन लग चुकी है। बीकानेर इन चार जिलों से पिछड़ा हुआ है।

Vaccination In Bikaner
Vaccination In Bikaner
Vaccination In Bikaner
Vaccination In Bikaner

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular