Friday, April 26, 2024
Hometrendingबीकानेर : मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, 44099 नये नाम जुड़े...

बीकानेर : मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, 44099 नये नाम जुड़े व 14704 नाम हटे

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि सोमवार को मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।

कलेक्टे्रट सभागार में इस संबंध में आयोजित हुई बैठक में इसका प्रकाशन किया गया। मेहता ने बताया कि 20 नवम्बर 2020 से 18 जनवरी 2021 तक अंतिम प्रकाशन में 44099 नये नाम जोड़े गये है जिनमें 23447 पुरूष व 20625 महिला है। वहीं 14704 नाम मतदाता सूची से हटाये गये है, जिनमें 7802 पुरूष एवं 6902 महिलाएं शामिल है। इस प्रकार मतदाता सूची में कुल 29395 मतदाताओं की वृद्वि हुई है।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम भोजक, संबंधित अधिकारी, चुनाव शाखा के राजेन्द्र तिवाड़ी व राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समस्त प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान हुई प्रगति की जानकारी दी गई और प्रतिनिधियों को यह भी बताया गया कि इसके पश्चात भी निरंतर अध्यतन के दौरान मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने के विकल्प खुले रहते हैं। अतः जिनके नाम मतदाता सूचियों में नहीं है वे आवेदन कर सकते है।

मेहता ने बताया कि सात विधानसभा क्षेत्रों में अब 1664555 मतदाता है,जिनमें 878515 पुरूष एवं 786040 महिला मतदाता पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में अब 221841 मतदाता है, जिनमें 118332 पुरूष एवं 103509 महिला मतदाता पंजीकृत है। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में अब 223295 मतदाता है, जिनमें 115342 पुरूष एवं 107953 महिला मतदाता पंजीकृत है। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अब 236407 मतदाता है, जिनमें 121103 पुरूष एवं 115304 महिला मतदाता पंजीकृत है। कोलायत विधानसभा क्षेत्र में अब 240756 मतदाता है,  जिनमें 129152 पुरूष एवं 111604 महिला मतदाता पंजीकृत है।

इसी प्रकार से लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में अब 240462 मतदाता है, जिनमें 128051 पुरूष एवं 112411 महिला मतदाता पंजीकृत है। श्रीडूंगरगढ विधानसभा क्षेत्र में अब 243841 मतदाता है, जिनमें 128973 पुरूष एवं 114868 महिला मतदाता पंजीकृत है। नोखा विधानसभा क्षेत्र में अब 257953  मतदाता है ,जिनमें 137562  पुरूष एवं 120391 महिला मतदाता पंजीकृत है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular