Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर : बच्चों के लिए बनाई लेमिनेटेड स्लेट, हेल्प स्टुडेंट वेबसाइट का...

बीकानेर : बच्चों के लिए बनाई लेमिनेटेड स्लेट, हेल्प स्टुडेंट वेबसाइट का हुआ विमोचन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पुरस्कृत शिक्षक डॉ.रामचन्द्र स्वामी अध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय रिड़मलसर बीकानेर राजस्थान के नवाचार लेमिनेटेड स्लेट व हेल्प स्टुडेंट वेबसाइट का विमोचन तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग ने किया। राजस्थान पुरस्कृत शिक्षक फोर्म जयपुर के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि नवाचारी शिक्षक रामचन्द्र स्वामी ने कोरोना काल के समय विद्यालय बंद थे, ऐसे समय में बच्चों की प्राथमिक शिक्षा के लिए लेमिनेटेड स्लेटें बनाई। इसके माध्यम से छोटे बच्चे अपने आप घर पर पढ़-लिख सकते हैं, वेबसाइट के माध्यम से कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थि पाठ्य-पुस्तकों के द्वारा पढ़ सकते हैं।

कोरोना काल में बच्चों ने विशेष लाभ प्राप्त किया। डॉ.रामचन्द्र स्वामी ने कोरोना महामारी पर पांच सौ इक्वान दोहे लेखन कार्य का वल्र्ड रिकॉर्ड ओएमजी बुक का प्रमाण पत्र भी सुभाष गर्ग तकनीकी शिक्षा मंत्री ने प्रदान किया। इस मौके पर राजस्थान पुरस्कृत शिक्षक फोर्म के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, महिला सचिव इंदिरा, प्रदेश महिला महासचिव श्यामा कंवर आदि उपस्थित थे।

डॉ.रामचन्द्र स्वामी अध्यापक ने बताया कि ये लेमिनेटेड स्लेट हैं ये छोटे बच्चों के लिए उपयोगी है ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत उपयोगी है जहां अभिभावक अशिक्षित हैं या रोजमर्रा के कामों में लगे हैं जो बच्चों को होमवर्क स्लेट व कोपी पर लिख कर नहीं दे सकते वो बच्चे घर पर खेल खेल में इन लिमनेटेड स्लेट पर स्केचिंग कलर से या मार्का से लिख सकते हैं। इनके उपर लाइनिंग कर सकते हैं या पास में बने खाने में लिख सकते हैं और होमवर्क को कपड़े से आसानी से मिटा सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!