Hometrendingबीकानेर : बाल दिवस पर श्रमिक वर्ग के बच्चों में वितरित की...

बीकानेर : बाल दिवस पर श्रमिक वर्ग के बच्चों में वितरित की लैमिनेटेड स्लेट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस के उपलक्ष में रविवार को बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक वर्ग के बच्चों को पुरस्कृत शिक्षक रामचंद्र स्वामी ने लैमिनेटेड स्लेट का निशुल्क वितरण किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में यह बहुत उपयोगी हैं, जहां अभिभावक अशिक्षित हैं या रोजमर्रा के कामों में लगे हैं जो बच्चों को होमवर्क स्लेट व कोपी पर लिख कर नहीं दे सकते। वो बच्चे घर पर खेल खेल में इन लेमिनेटेड स्लेट पर स्केचिंग कलर या मार्का से लिख सकते हैं। इनके उपर लाइनिंग कर सकते हैं या पास में बने खाने में लिख सकते हैं और होमवर्क को कपड़े से आसानी से मिटा सकते हैं।

बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्टेट वूलन मिल कॉलोनी परिसर में श्रमिक वर्ग के बच्चों को एकत्रित करके बच्चों को लैमिनेटेड स्लेट के साथ-साथ उन्हें चॉकलेट आदि भी बांटी गई। इस मौके पर नेशन फर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य दिलीप गुप्ता, अध्यापिका सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular