Hometrendingबीकानेर: कल से शुरू होगा कोविड मरीज सहायता केन्द्र, एनएसयूआई की पहल...

बीकानेर: कल से शुरू होगा कोविड मरीज सहायता केन्द्र, एनएसयूआई की पहल…

बीकानेर abhayindia.com भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के तत्वावधान में कोविड मरीजों के लिए कल 28 अप्रेल से पीबीएम अस्पताल परिसर में सहायता केन्द्र शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस के नेता राजकुमार किराड़ू ने बताया कि पीबीएम के कोविड सेन्टर के सामने ही सहायता केन्द्र खोला जाएगा। सहायता केन्द्र पर सुबह 9 से रात 9बजे तक कार्यकर्ता कोविड मरीजों की सहायतार्थ मौजूद रहेंगे।

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सुन्दर बैरड ने बताया कि सहायता केन्द्र में चिकित्सों से समन्वय बनाने, बल्ड, दवाइयां सहित मरीजों के सामने आने वाली परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular