Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर : अहमदाबाद में होगा मरीजों का घुटना प्रत्यारोपण, सीएम मूंधड़ा ट्रस्ट...

बीकानेर : अहमदाबाद में होगा मरीजों का घुटना प्रत्यारोपण, सीएम मूंधड़ा ट्रस्ट की पहल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के दूसरे चरण में 12 मरीजों को घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद भेजा गया है। ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से 23 घुटना रोगियों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण अहमदाबाद के के.डी. अस्पताल में करवाया जाएगा।

ट्रस्ट के सावन पारीक के निर्देशन में सभी मरीजों को सुविधाओं के साथ अहमदाबाद रवाना किया गया है। मरीजों की सुविधा के लिए उनके एक परिजन को साथ ले जाने, खाने एवं रहने की व्यवस्था भी निशुल्क की गई है। इस मौके पर रेलवे के अपर मण्डल प्रबंधक एन के शर्मा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है।

उन्होंने ट्रस्ट की सराहना की। शर्मा ने ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा की ओर से चलाए गए इस निशुल्क प्रकल्प की सराहना करते हुए कहा कि घुटना दर्द से पीडि़त रोगी जब घुटना प्रत्यारोपित कर सामान्य व्यक्तियों की तरह चलेगा तो उनके मन से निकलने वाली दुआ से ट्रस्ट का मान सम्मान और बढ़ेगा। इस अवसर पर रमेश अग्रवाल, नरेश मित्तल, मनीष तापडिय़ा, पवन पचीसिया, अर्जुन पंचारिया एवं अभिमन्यु जाजड़ा आदि मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!