








बीकानेर abhayindia.com बीकानेर पुष्करणा समाज कल्याण ट्रस्ट की बैठक आज ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला की अध्यक्षता में रखी गई। ट्रस्ट के सचिव रामकिशन आचार्य ने बताया कि सबसे पहले ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष स्व. एडवोकेट हीरालाल जोशी के निधन पर दो मिनट का शोक रखा गया। तत्पश्चात जगत नारायण कल्ला (लालजी कल्ला) को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया व रिक्त हुए ट्रस्टी पद पर मोटूलाल हर्ष को नियुक्त किया गया। आचार्य ने बताया कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राजेश चूरा ने ट्रस्ट की आय-व्यय एवं ट्रस्ट द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति का सम्पूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया।


