Hometrendingबीकानेर : निजीकरण के विरोध में चल रहे धरने का इंटक...

बीकानेर : निजीकरण के विरोध में चल रहे धरने का इंटक ने किया समर्थन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com फिटनेस स्थायी लाइसेंस निजीकरण के विरोध में परिवहन कार्यालय के आगे अनिश्चित कालीन धरना चल रहा है।

इसमें विधि सलाहकार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचकर इंटक के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया। इंटक के श्रमिक नेता हेमंत किराड़ू ने कहा कि फिटनेस के नाम पर निर्धारित फीस से अधिक की वसूली हो रही है, जबकि आरटीओ और डीटीओ अधिकारी मूक बने हुए हैं।

किराड़ू ने धरना स्थल पर रोष जताते हुए कहा कि विभागीय मिली भगत से फिटनेस सेन्टर लूट मचा रहे हैं। इसके खिलाफ इंटक के बैनर तले अगले माह में चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा। वहीं ऑटो यूनियन इंटक के समीर खान भी धरने का समर्थन दिया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular