Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर : घायल मिले व्‍यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, घरवालों...

बीकानेर : घायल मिले व्‍यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, घरवालों ने दर्ज कराया मर्डर केस

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के गांव सोमलसर में करीब एक सप्‍ताह पहले घायल अवस्‍था में मिले व्‍यक्ति की गुरुवार को यहां पीबीएम अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घरवालों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज किया है।

नोखा थानाप्रभारी ईश्‍वर प्रसाद ने बताया कि संतोष कुमार जाट 23 दिसम्‍बर को सोमलसर में घायल अचेतावस्‍था में मिला। जिसे इलाज के लिए नोखा अस्‍पताल ले जाया गया। वहां से उसे पीबीएम अस्‍पताल बीकानेर रैफर कर दिया गया। अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी गुरुवार को मौत हो गई। संतोष के बेटे भागीरथ जाट (18) ने अपने पिता की हत्‍या होने की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!