Hometrendingबीकानेर : कोरोना से बचाव की दी जानकारी, राशन सामग्री की भेंट

बीकानेर : कोरोना से बचाव की दी जानकारी, राशन सामग्री की भेंट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भारत विकास परिषद की मीरां शाखा की ओर से बुधवार को एस.डी.काॅन्वेंट की ओर से संचालित शांति निवास वृृद्ध आश्रम व झुग्गी झोपड़ी में प्रवास करने वालों को राशन सामग्री, सेनेटराइज, साबुन व खाद सामग्री भेंट की तथा कोरोना की महामारी से बचाने के लिए आश्रम व राम मंदिरों में विशेष प्रार्थना की। कोविड-19 एडवाइजरी के कारण सुन्दरकांड पाठ का वर्चुअल ऑनलाइन भी किया गया।

भारत विकास परिषद की मीरां शाखा की संरक्षक शशि चुग के संरक्षण में अध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ.दिप्ती वाहल के नेतृृत्व में कोषाध्यक्ष छवि गुप्ता व किरन सरीन के नेतृृत्व में शांति निवास वृृद्ध आश्रम की प्रभारी सिस्टर शांति को बिस्किट, चावल, प्याज आदि सब्जी, सेनेटराइज की बोतले, डाइपर, शर्बत की बोतले, मास्क, दवाइयां, हैड ग्लब्स आदि सामग्री भेंट की तथा प्रभु से करोना महामारी से सबको बचाने, स्वस्थ रखने की प्रार्थना की।

अध्यक्ष डाॅ. दिप्ती वाहल, कोषाध्यक्ष छवि गुप्ता व किरन सरीन ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को बिस्किट, साबुन व मास्क का वितरण किया तथा सफाई रखने, दो गज दूरी मास्क जरूरी के नियम की पालना करने, हाथ धोने तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के नर-नारियों को करोना से बचाव के लिए टीका लगाने तथा बिना मतलब झुग्गी-झोपड़ी से नहीं निकलने की समझाईश की।

डाॅ.दीप्ति वाहल के नेतृृत्व में संगठन की सदस्योें ने राम नवमी पर राम मंदिरों में अलग-अलग जाकर ’’श्रीराम रक्षा स्तोत्र’’, सुन्दरकांड व हनुमान चालीसा व अन्य रामजी व हनुमानजी की स्तुति व वंदनाओं के माध्यम से परिषद की अनेक सदस्यों ने रामनवमी पर घरों में प्रभु नाम स्मरण के साथ करोना से बचाव की प्रार्थना व्यक्तिगत व आॅन लाइन की। परिषद की सदस्य अंजू रामपुरिया ने होटल गजकेसरी परिसर के करणीमाता मंदिर में स्तुति कर करोना से आमजन बचाने की गुहार जगदम्बे भवानी से की।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular