Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : दीपावली पर फल-फूल रहा अवैध पटाखों का कारोबार, पहला केस...

बीकानेर : दीपावली पर फल-फूल रहा अवैध पटाखों का कारोबार, पहला केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। दीपावली के नजदीक आने के साथ ही जिले में अवैध पटाखों का कारोबार अपने पैर पसारने लगा है। लाइसेंस प्रक्रिया का मखौल उड़ाने वाले ये कारोबारी दीपावली पर बड़ा मुनाफा कमाने में जुट गए हैं। प्रशासन हर बार दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए लाइसेंस जारी करता है। इसके बावजूद बाजार में अवैध पटाखों की बिक्री होती है। इसके मद्देनजर इस बार पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पहला केस दर्ज कर लिया है।

जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने सुदर्शना नगर में एक जगह पर कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखे बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विनोद अग्रवाल (49) के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/९ के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मोटाराम को सौंपी गई है।

चुनावी समर : नए राजनीतिक दलों के अजब-गजब हैं नाम और निशान

Whatever Sachin Pilot explicitly said implicitly opposite is happening in Bikaner

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!