Monday, April 29, 2024
Hometrendingबीकानेर : महिला स्वावलंबी बनेगी, तो सुदृढ़ होगा समाज...

बीकानेर : महिला स्वावलंबी बनेगी, तो सुदृढ़ होगा समाज…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com नत्थूसर गेट बाहर स्थित काकूजी किराड़ू बागेची में रविवार को सेवादल कांग्रेस बीकानेर की ओर से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर महिला सेवादल की प्रदेशध्यक्ष द्रोपदी कोहली ने कहा कि महिलाएं एक परिवार की धुरी होती है। महिला सुदृढ़ होती है तो, परिवार सुदृढ़ होता है, फिर समाज और राष्ट्र सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि महिलओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेवादल तत्पर है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित महिलाएं अपने उत्पादों के भविष्य में सेवादल की ओर से अयोजित उद्योग मेलों के माध्यम व अन्य माध्यमों से बिक्री कराने का कार्य भी करेगी। व्यापार उद्योग मंडल के वीरेन्द्र किराड़ू ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए उनको प्रशिक्षित करना, उनको कच्चा माल उपलब्ध करवाना, विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध करवाना, वित्तीय व्यवस्था करवाने का वादा किया। प्रशिक्षु महिला रामी देवी बोहरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी ने हमारा हौसला बढ़ाया है।

आने वाले समय में हम स्वयं महिलाओं को समूह बनाकर अपने उत्पादों का उत्पादन शुरू करेंगे। शिवशंकर हर्ष ने कहा कि यह खुशी की बात है कि शहर की महिलाएं स्वरोजगार के लिए आगे आई है। कार्यक्रम में सुनीता ने सभी मेहमानों, महिलाओं, बालिकाओं का आभार जताया। इस दौरान सेवादल देहात के अध्यक्ष संजय गीला, पूर्व शहर सेवादल अध्यक्ष नरसिंह व्यास आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular