Friday, April 24, 2026
HometrendingBikaner Holi : माता नागणेची के चरणों में भजन और इत्र गुलाल...

Bikaner Holi : माता नागणेची के चरणों में भजन और इत्र गुलाल अर्पित कर ली जाएगी होली की अनुमति

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की रियास्तकालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज 23 फरवरी फाल्गुन सुदी सप्तमी (खेलनी सातम) पर माता रानी नागणेची के चरणों में इत्र गुलाल अर्पित कर भजन गाकर माता रानी से होली खेलने की अनुमति प्राप्त करेगा।

भाई बंधु ट्रस्ट अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया ने बताया कि इस दिन शाकद्वीपीय समाज के महिला-पुरुष शाम के समय नए वस्त्र पहनकर माता रानी नागणेची मंदिर प्रांगण में इकट्ठे होकर माता रानी के चरणों में भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद आरती के समय रात्रि 8 बजे माता रानी को इत्र गुलाल अर्पित की जाएगी और बीकानेर शहर में होली महोत्सव की शुरूआत के लिए अनुमति मांगी जाएगी और फिर गुलाल उछालकर बीकानेर में होलका का आगाज किया जाएगा। इसके बाद होली दहन तक शहर में मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा और रम्मतों का दौर शुरू होगा। माता रानी को विशेष श्रृंगार किया जायेगा। मुख्य भजनों में हंस चढ़ी मां आई भवानी रे, सहाय करे सब देश की, प्रेम रस री मेहंदी राचलड़ी, निम्बूडो आदि प्रमुख हैंं।

महामंत्री नितिन वत्सस ने बताया कि इस दिन समाज विभिन्न स्थानों पर सामूहिक भोग का आयोजन करता है जिसमें श्यामोजी वंशज मूंधाड़ा प्रन्यास भवन, हसावतों की तलाई, नाथ सागर स्थित सूर्य भवन, डागा चौक स्थित शिव शक्ति भवन, जस्‍सोलाई स्थित जनेश्वर भवन में प्रसाद का आयोजन होगा।

रात्रि को निकलेगी बीकानेरी 
होली की पहली गेर

वत्सस ने बताया की इस दिन रात्रि को नागणेची मंदिर से निकलकर समाज के बुजुर्ग और युवा देर रात्रि को शहर में होली की पहली गेर लेकर आते है जो की गोगागेट से शहर में प्रवेश करते हुए बागड़ी मोहल्ला, भुजिया बाजार, चाय पट्टी, बैदों का बाजार नाईयों की गली, मरूनायक चौक, चौधरियों की घाटी होते हुए मूंधड़ा सेवगों के चौक में संपन होगी। इस रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन सफल तरीके से संपन्न करने के लिए समाज के व्यक्ति बड़े पैमाने पर तैयारियों में लगे हैंं। जिनमें राजा सेवग, अजय कुमार शर्मा, सुशील सेवग उर्फ लालजी, दीनानाथ सेवग, शिवचंद भोजक, बलदेव प्रसाद सेवग, संजय शर्मा, मनु भाईजी, नीरज शर्मा, प्रणव भोजक, उमेश भोजक, सीताराम सेवग, राधेश्याम सेवग, अरुण शर्मा, रामजी सेवग, विष्णु सेवग, कमल कुमार, राजेंद्र शर्मा शामिल हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!