Friday, May 15, 2026
Hometrendingजाम से जूझ रहा बीकानेर, प्रभावित क्षेत्रों से गायब है यातायातकर्मी, लोग...

जाम से जूझ रहा बीकानेर, प्रभावित क्षेत्रों से गायब है यातायातकर्मी, लोग हो रहे परेशान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जगह-जगह चल रहे सीवरेज और सडकों के काम के बीच यातायात जाम रहने से हर तरफ अव्‍यवस्‍थाओं का आलम हो गया है। ताज्‍जुब तो इस बात का है कि जिन मार्गों पर जाम लग रहा है वहां यातायातकर्मी भी तैनात नहीं है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर हालांकि पिछले दिनों भाजपा नेता ने प्रशासन से मिलकर अवगत भी कराया था लेकिन उसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा।

गजनेर रोड पुलिया के नीचे पत्रिका कार्यालय के आगे सीसी रोड का काम पिछले कई दिनों से चल रहा है। इसके चलते एकतरफा यातायात व्‍यवस्‍था की गई है। वाहनों का दबाव ज्‍यादा होने से दिनभर लंबी कतारें लगी रहती है। दो दिन पहले केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की गाडी भी इस जाम में फंस गई थी। क्षेत्र के लोगों और राहगीरों के अनुसार, जाम लगने के बावजूद मौके पर यातायातकर्मी तैनात नहीं है। जिससे वाहन रेंगते हुए चलते देखे जा सकते हैं। यह तो उदाहरण मात्र है। इसी तरह भु्ट्टों का चौराहा, उरमूल सर्किल, जस्‍सूसर गेट, रोशनीघर चौराहा, मुख्‍य डाकघर, कचहरी के पीछे, अंबेडकर सर्किल, गोगागेट सर्किल, जैन स्‍कूल के पास, मोहता सराय, नत्‍थूसर गेट घाटी क्षेत्र में भी यातायात जाम के हालात है लेकिन कर्मचारी नदारद है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!