Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : सरकार बदलते ही कई अफसरों में बढ़ी बैचेनी 

बीकानेर : सरकार बदलते ही कई अफसरों में बढ़ी बैचेनी 

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) सरकार बदलते ही अब जिले के मलाईदार प्रशासनिक पदों पर बैठे अफसरों की बैचेनी बढऩे लगी है। इन्हें चारों प्रहर तबादले का डर सता रहा हैं। कईयों ने तो अपने बोरिया बिस्तर बांध कर यहां से रूख्सतगी की तैयारिया कर ली है। 

भाजपा राज में मलाईदार प्रशासनिक पदों पर जमे जिन अफसरों का तबादला तय माना जा रहा है, उनमें न्यास सचिव राष्ट्रदीप यादव प्रमुख रूप से शामिल है। भाजपा नेताओं के चहेते न्यास सचिव के खिलाफ कांग्रेस के कई नेता लगातार शिकायत कर रहे हैं। इनके अलावा बीकानेर की उपखंड अधिकारी मोनिका बोलारा की कार्यशैली पर कांग्रेसी नेता लगातार सवाल उठा रहे थे, इसलिये आरएएस अफसरों के तबादलों की पहली सूची में मोनिका बलारा का नंबर लगना भी तय माना जा रहा है। 

इनके अलावा भी कांग्रेस नेताओं ने बीकानेर जिला प्रशासन के ऐसे आधा दर्जन अफसरों के नाम गिनाएं हैं, जिन्होंने भाजपा राज में जमकर अपनी मॉनोपोली चलाई और कांग्रेस नेताओंकार्यकर्ताओं को ज्यादा तरजीह नहीं दी। अब राज बदला गया है तो कांग्रेस नेताओं ने इन्हें बीकानेर से रूख्सतगी देने की पूरी तैयारी कर ली है।

किसानों की कर्ज माफी पर सीएम गहलोत का बड़ा ऐलान…

अभिनंदन से अभिभूत विधायक बोले- कम नहीं होने दूंगा कार्यकर्ताओं का मान…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!