








बीकानेर abhayindia.com राजस्थान सरकार की ओर से बनाए गए कोरोना वायरस सहायता कोष में राज्य के सामाजिक संस्थाओं, भामाशाहों और आमजन ने भी दिल खोलकर सहयोग दिया है। इससे पहले भी आपदा के समय जब-जब सरकार ने इस तरह के राहत कोष का गठन किया तब-तब प्रदेश की जनता ने दिल खोलकर सरकार का सहयोग किया है।
इसीक्रम में रायपुर प्रवासी गंगाशहर निवासी विजय चन्द बोथरा के सहयोग से बीकानेर ज़िला कलेक्टर को मुख्यमंत्री राहत कोष में रुपए 2,01,000 के चेक का योगदान दिया व कोरोना वॉरियर्स के लिए 205 पीपीई किट मेडिकल कॉलेज प्राचार्य व कोरोना टीम हेड डॉ संजय कोचर को सुपुर्द किया। इस अवसर पर पूर्व नगर निगम महापौर नारायण चौपड़ा भी उपस्थित रहे।


