Hometrendingबीकानेर : घर-घर जाकर मरीजों को देंगे निःशुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 

बीकानेर : घर-घर जाकर मरीजों को देंगे निःशुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन व श्री गोपाल सिंघानिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोविड संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए घरों में मरीजों को निःशुल्क ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध करवाए जायेंगे।

 

क्लब के अध्यक्ष लायन राजेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि ऑक्सीजन मशीन में डबल इन्हेलर होने की वजह से एक समय में दो व्यक्ति भी ऑक्सीजन ले सकते हैं। श्री गोपाल सिंघानिया चेरिटेबल ट्रस्ट के कैलाश सिंघानिया ने कहा अगर अन्य संसाधनों की आवश्यकता होगी तो वो भी अतिशीघ्र उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

 

 

लॉयन्‍स क्लब मल्टीविजन के सचिव शशांक सक्सेना बताया मरीजों को ऑक्सीमीटर, दवाईयां आदि भी दी जाएगी। इस सेवाकार्य में विजय शर्मा, प्रमोद सक्सेना, अविनाश भार्गव, अरुण जैन, डॉ अरुणा जांगिड़, अनिल शर्मा, विजय खरखोदिया आदि क्लब के सदस्यों ने अपना सहयोग दे रहे हैै। ऑक्‍सीजन मशीन उचित दर पर उपलब्ध करवाने में कुबेर इंटरनेशनल दिल्ली के राकेश जैन विशेष सहयोग कर रहे हैै।

 

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular