Friday, June 5, 2026
Hometrendingबीकानेर स्‍थापना दिवस : 5000 मीटर चाइनीज मांझा सहित आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर स्‍थापना दिवस : 5000 मीटर चाइनीज मांझा सहित आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर स्‍थापना दिवस पर जमकर पतंगबाजी हुई। पतंगबाजी में चाइनीज मांझे का भी खूब उपयोग हुआ। इस बीच, नोखा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धातु निर्मित 5000 मीटर चाइनीज मांझा के साथ आरोपी गोपाल भार्गव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मांझे की बिक्री से अर्जित की गई 1850 रुपये नगद भी राशि जब्त की गई है।

नोखा थानाप्रभारी ईश्‍वर प्रसाद के अनुसार, लोक स्वास्थ्य, पशु पक्षियों की जान एवं मानव जीवन के लिए बड़े पैमाने पर खतरा बन चुके चाइनीज मांझे का भण्डारण, बिक्री, परिवहन तथा उपयोग करना निषेध है। उच्‍चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपाल भार्गव पुत्र शिवरतन जाति भार्गव उम्र 30 साल निवासी हरीरामजी मंदिर के पीछे सलूण्डिया रोड़ नोखा को गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें कि चाइनीज मांझा कैमिकल व धातुओं के मिश्रण से निर्मित हैं जो आसानी से टूटता नहीं हैं व बेहद खतरनाक हैं। जिसके उपयोग से मानव व पशु पक्षियों के कटने की संभावना व जानमाल का खतरा रहता हैं। जिला मजिस्ट्रेट बीकानेर द्वारा धारा 144 सीआरपीसी की निशेधाज्ञा जारी कर लोक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पशु पक्षियों की जान के खतरे तथा विधुत प्रसारण को बाधा रहित बनाये रखने एवं मानव तथा पक्षियों के लिए बड़े पैमाने पर खतरा बन चुके धातु निर्मित चाईनीज मांझा की थोक व खुदरा बिक्री, भण्डारण, परिवहन तथा उपयोग निषेध/ प्रतिबंधित किया गया हैं। आदेशों के अनुसार, प्रातः 06 से 08 बजे व सांय 05 से 07 बजे तक पतंग उड़ाना भी प्रतिबंधित हैं। उक्त आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम : ईश्वरप्रसाद पुनि थानाधिकारी, भोलाराम उनि, गोविन्दसिंह सउनिसौभाग्यसिंह सउनि, गणेशाराम डीआर, पुखराज डीआर, अनिल सीटी आरएसी पुलिस थाना नोखा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!