








बीकानेर abhayindia.com रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को मटकियां वितरित की गई। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 1100 मटकियां वितरित की गई तथा अनेक सार्वजनिक स्थानों पर रखवाई गई है।
गंगाशहर के शान्तिलाल रांका द्वारा उपलब्ध करवाई गई उक्त मटकियों के वितरण का शुभारम्भ पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तथा नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा किया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते सार्वजनिक स्थानों पर भी मटकियां रखवाई गई है जिससे राहगीर की प्यास बुझाई जा सके। इस दौरान अरविन्द रांका, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, भगवतीप्रसाद गौड़, सुभाष गोयल, रवि गहलोत, पंकज गहलोत, मोहम्मद ताहिर, शंकरसिंह राजपुरोहित, कुलदीप यादव, रमेश भाटी, गौरीशंकर देवड़ा, प्रणव भोजक, आनन्द सोनी, पवन सुथार, टेकचन्द यादव, शम्भू गहलोत आदि उपस्थित रहे।
बीकानेर ईसीबी कर्मचारियों के बकाया वेतन के लिए मंत्री को भेजा ज्ञापन, 418 कर्मचारियों….

रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को 500 राशन किट वितरित की गई। ट्रस्ट के कुलदीप यादव ने बताया कि भाजयुमो अध्यक्ष विक्रम सिंह को सूखे राशन की पांच सौ किट पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तथा नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका की उपस्थिति में सौंपे गए। विक्रम सिंह को उक्त 500 राशन किट जरुरतमंदों को वितरित करेंगे।
बीकानेर में वन्यजीव रक्षकों ने वनपाल को पीट डाला, केस दर्ज
निराश्रित गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, लगाएं पानी के परिंडे
रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निराश्रित गौवंश को 1500 किलो हरी सब्जियां काट कर खिलाई गई। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में निराश्रित पशु भी संकट में हैं। भोजन-पानी की व्यवस्था करना हमारा कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा रोजाना पक्षियों के लिए दाना तथा पानी के परिंडे लगाए जाते हैं। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि रांका ट्रस्ट द्वारा जरुरतमंदों को 900 पैकेट भोजन के प्रशासन के माध्यम से लगातार वितरण किया जा रहा है। भाटी ने बताया कि मास्क व सेनेटाइजर का भी वितरण लगातार जारी है।
बीकानेर में सेल्फी लेने के चक्कर में महिला ने गंवा दी जान
बीकानेर से पलायन के लिए निकले श्रमिक, प्रशासन ने रोक कर समझाया, देखें वीडियो…
पीबीएम अस्पताल के सुपरवाइजर ने लगाया धमकी का आरोप, वीरा सेवा सदन में…
मौसम : 20 जिलों में यलो अलर्ट, आंधी और बारिश की चेतावनी, 9 से…





