Saturday, May 18, 2024
Hometrendingबीकानेर : पुष्करणा सावा की स्वीकृति के लिए राजमाता से मिले...

बीकानेर : पुष्करणा सावा की स्वीकृति के लिए राजमाता से मिले…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com पुष्करणा सावा समिति के पदाधिकारि एवं व्यास परिवार कीकाणी व लालणी व्यासों के गणमान्य लोग पुष्करणा सामूहिक सावा के कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा एवं स्वीकृति के लिए परम्परा के अनुसार शुक्रवार को राजमाता से स्वीकृति ली। साथ ही राजकीय प्रतिनिधि के लिए विधायक सिद्धि कुमारी की उपस्थिति का निमंत्रण पत्र दिया।

व्यास परिवार से लगभग 20 से 25 सदस्य एवं पदाधिकारी राजदरबार पर पहुंचे। सभी का राजपरिवार की तरफ से स्वागत एवं सम्मान किया गया। राजमाता से मिलने व स्वीकृति के लिए पांच पदाधिकारी का शिष्टमंडल गया जिसमें अध्यक्ष नारायण व्यास कीकाणी अध्यक्ष मक्खनलाल लालणी, गोपाल व्यास काला,श्रीबल्लभ व्यास, श्रीकांत व्यास,कानू लाल व्यास, ब्रजेश्वर लाल व्यास, बलभेष व्यास सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। राजमाता सुशील कुमारी ने पुष्करणा सावे के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की एवं सावा कार्यक्रम की विधिवत उद्घोषणा के लिए राज्य प्रतिनिधि स्वरूप भवंर बाईसा( विधायक सिद्धि कुमारी) की स्वीकृति प्रदान की राजमाता ने पुष्करणा कन्याओं को अपनी तरफ से आशीर्वाद दिया व सावा मंगलमय रहे यह कामना की।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular