Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingपटाखों की रोक के विरोध में बीकानेर फायर वर्क्स एसोसिएशन ने किया...

पटाखों की रोक के विरोध में बीकानेर फायर वर्क्स एसोसिएशन ने किया पैदल मार्च

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर फायर वर्क्स एसोसिएशन ने पटाखों की बिक्री पर रोक के विरोध में हिन्दू जागरण मंच के साथ रतन बिहारी पार्क से जिलाधीश कार्यालय तक पैदल मार्च किया और पटाखे बेचने के साथ छोड़ने पर भी लगी रोक को हटाने बाबत राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर नमित मेहता को सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि केवल हिन्दू त्योंहार पर ही ऐसी रोक क्यों लगती है और साथ ही पटाखे बिक्री व छोड़ने के आदेश वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई। बीकानेर फायर वर्क्स एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि दिनांक 06.11.2020 को सांय 6 बजे पटाखा व्यवसायी गोकुल सर्किल से कोटगेट तक केंडल मार्च निकालकर चौथे दिन अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इसके लिए नरेंद्र खत्री, गुरदीप शर्मा, मुकेश खत्री, दीपक कोडा, शुभम रंगा आगामी प्रदर्शन व विरोध का संचालन करेंगे। आज के विरोध प्रदर्शन में तमाम व्यापारी उपस्थित हुए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!