Hometrendingबीकानेर : दीपावली पर मिलेगी किसानों को खुशी, आएगी 2600 मेट्रिक टन...

बीकानेर : दीपावली पर मिलेगी किसानों को खुशी, आएगी 2600 मेट्रिक टन डीएपी…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com खाद्य की किल्लत से जूझ रहे जिले के किसानों को दीपावली पर राहत मिलेगी। चार नम्बर को 2600 मेट्रिक टन डीएपी लेकर ट्रेन बीकानेर पहुंचेगी। लूणकनसर के विधायक सुमित गोदारा ने इस समस्या को लेकर सोमवार को केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद अर्जुनराम मेघवाल को अवगत करवाया था।

विधायक गोदारा ने बताया कि क्षेत्र के गांवों का दौरा करने पर किसानों ने डीएपी खाद की भारी किल्लत बताया था। खाद के अभाव में किसानों का बुवाई कार्य बाधित हो रहा है। मंत्री मेघवाल ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तुरंत केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मावडिय़ा से मुलाकात कर बीकानेर जिले के किसानों की समस्या रखी। उर्वरक मंत्री ने मेघवाल बीकानेर के लिए 2600 मेट्रिक टन डीएपी खाद का स्पेशल रैक स्वीकृत किया है। यह रैक मंगलवार को कांडला से रवाना होकर 4 नवम्बर को दीपावली के दिन बीकानेर पहुंचेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular