Tuesday, May 7, 2024
Hometrendingबीकानेर: होली स्नेह मिलन में मिले पूर्व विद्यार्थी, तो छाया उत्साह...

बीकानेर: होली स्नेह मिलन में मिले पूर्व विद्यार्थी, तो छाया उत्साह…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com ‘कबके बिछड़े आज कहां आके मिले…फिल्मी गीत की पंक्तियां हरि हेरिटेज में साकार हो उठी।

मौका था शिक्षण संस्था बीके स्कूल के 1984-85 बैच के पूर्व छात्रों के पहले होली स्नेह मिलन समारोह का। जहां पर ना केवल बीकानेर बल्कि अन्य राज्यों से आए पूर्व विद्यार्थी शामिल हुए। स्कूल के समय के दोस्तों को अर्से बाद देखा तो सभी के चेहरे खिल उठे। दोस्तों की महफिल जब गुलजार हुई तो होली की मस्ती दोगुनी हो गई। कार्यक्रम में दोस्तों अपने स्मरण साझा किए, तो गुरुजन श्रीगोपाल पांडे, गोकुल प्रसाद चूरा और तुलसी दास बोहरा ने आशीर्वाद दिया।

संचालन करते हुए प्रमोद आचार्य ने आयोजन पर प्रकाश डाला। संयोजक देवकी नंदन व्यास ने समारोह का उद्देश्य बताया। साथ ही सभी साथियों का परिचय करवाते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अर्से बाद पुराने दोस्त एक छत के नीचे एकत्रित हुए। इसमें इंदौर से आए बसंत बाहेती, दिल्ली से आए प्रेम सुथार, जयपुर से आए गिरिराज पुगलिया, जोधपुर से आए महेश कल्ला, भीमकांत व्यास आदि ने गुरुजनों का सम्मान कर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में पुरुषोत्तम व्यास, पुरुषोत्तम चूरा, दीपक व्यास, कमल नारायण पुरोहित, चंदू रंगा, मनोज ओझा, सत्यनारायण बिस्सा, अशोक व्यास, गिरिराज व्यास, दीनदयाल, राजू डागा, शिव शंकर व्यास, विजय शंकर व्यास, नवल किशोर व्यास, पीड़ी व्यास, भरत किराडू, सार्दुल सिंह, करणी सिंह, राजीव सेवग, विनोद झंवर, मोहन बाहेती, रामदेव राठी, नारायण बिस्सा, संजय व्यास, नटवर जोशी, रामेश्वर, प्रमोद दममानी, किशन चांडक, नंदकिशोर स्वामी, महेश स्वामी, बजरंग जोशी सहित कई पूर्व छात्र मौजूद थे। कार्यक्रम में अशोक व्यास पारीक ने सभी का आभार जताया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular