Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर : सूखा राशन वितरण अभियान का आगाज, यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय...

बीकानेर : सूखा राशन वितरण अभियान का आगाज, यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ.पलक वर्मा ने किया उद्घाटन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्म दिन पर शुक्रवार को 5 हजार सूखा राशन वितरण का अभियान शुरू किया।

इस मौक पर पहले दिन कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी डॉ.पलक वर्मा ने 250 जरुरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित कर अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर पलक वर्मा ने बताया कि राहुल गांधी ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है, साथ ही युवा कांग्रेस को निर्देशित किया है की जरुरतमंदो की हर संभव मदद की जाए, इसके लिए मुहिम चलाई जाए।

प्रदेश महासचिव अरुण व्यास के नेतृत्व में 5000 परिवारों को सूखा राशन वितरण किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मुहिम चलाकर प्रदेश में संगठन स्तर पर दो लाख पौधें लगाए जाएंगे। व्यास के अनुसार संगठन स्तर पर कोरोनकाल में भोजन वितरण,सूखा राशन वितरण,मास्क वितरण,शहर का सेनेटाइजेशन, रक्तदन शिविर, ऑक्सीजन व मेडिकल हेल्प सरीखे सेवा कार्य किए गए हैं।

शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में  जिलाध्यक्ष धनपत चायल, जिला महासचिव रविकांत वाल्मीकि, नरनारायण स्वामी,जितेंद्र बिस्सा, विजय भादाणी, तोलाराम सियाग,मैक्स नायक,गिरधर जोशी, सुनील सारस्वत,आशा स्वामी, मुमताज शेख, त्रियम्बक व्यास, मुरली किराडू, अनिरुद्ध पुरोहित, योगेश बिस्सा आदि शामिल हुए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!