Hometrendingबीकानेर : दानदाता ने सीएमएचओ को सौंपी मच्छर रोधी सामग्री...

बीकानेर : दानदाता ने सीएमएचओ को सौंपी मच्छर रोधी सामग्री…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं और दानदाता आगे आ रहे हैं। डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया जैसे मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ देवेंद्र चौधरी की प्रेरणा से आदिनाथ ईएनटी व जनरल अस्पताल जयपुर की ओर से सीएमएचओ डॉ.ओपी चाहर को गुरुवार को अलग-अलग तरह की मच्छर रोधी सामग्री सुपुर्द की गई है।

इसमें विशेष रूप से धुंआ करने वाले फास्ट कार्ड व स्प्रे शामिल है। इस सामग्री का उपयोग सीएमएचओ जिला स्तरीय दल द्वारा घर-घर एंटी एडल्ट गतिविधियों के दौरान किया जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ.योगेंद्र तनेजा, डॉ.अनिल वर्मा व पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ के महेंद्र सिंह चारण मौजूद रहे। उक्त संस्थान द्वारा बीकानेर जिले में मेडिकल मोबाइल वैन शिविरों का संचालन भी किया जाता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular