Friday, April 24, 2026
Hometrendingस्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बीकानेर का दबदबा, जीते 17 पदक

स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बीकानेर का दबदबा, जीते 17 पदक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अलवर के बिजोरावास के जी. डी. स्कूल में सी.बी.एस.सी. पश्चिमी क्षेत्र बॉक्सिंग प्रतियोगिता 15 अगस्‍त से 18 अगस्‍त तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में गौरव सिंह शेखावत, रुद्राक्ष सिंह भाटी, भविष्य, बेनेश आरा, निधि चारण ने स्वर्ण पदक, जयवर्धन सिंह बिदावत, अभय, गर्विता चौधरी, कीर्ति व्यास ने रजत पदक एवं नैन्सी कंवर भाटी, नीलम अधिकारी, गुरसिमरत कौर, ज्योति ज्यानी, राधिका, अवनी सारण, तनुष मूंधडा एवं करणवीर सिंह भाटी ने कांस्य पदक हासिल किया। इन सभी खिलाड़ियों ने बीकानेर को गौरवान्वित किया।

बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज बीकानेर के बॉक्सर राजस्थान एव भारत में अपना नाम रोशन कर रहे है। जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा, कबड्डी संघ के सचिव सीए जितेन्द्र सिंह, राठौड़ कुश्ती संघ के सचिव जगन पुनिया, ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप सिंह शेखावत, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी, भैरु रतन ओझा, उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद अनिल बोड़ा, कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास, मक़बूल हुसैन सोढ़ा, कोच जगसीर सिंह, विजेन्द्र रंगा, मो. जावेद, दिलकान्त सिंह माचरा, पूरन सिंह राठौड़, शीशपाल सिंह शेखावत, भूपेश सिंह सेरुना, डॉ रामकरण सांगवा, सीताराम सियाग, भागीरथ गोदारा, हड़वंत सिंह सोढा, हेमन्त जयपाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एव शुभकामनाएँ दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!