









बीकानेर abhayindia.com संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा ने मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के मद्देनजर बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और उपस्थित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मेहरा ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीयक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुनीता चौधरी के साथ गुरूवार को सेन्ट एन.एन.पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जस्सूसर गेट में बने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान मतदाता रजिस्टर का संधारण करने के निर्देश दिए और मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने, शुद्धिकरण आदि प्रपत्र पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित नहीं रहे। उन्होंने 29 नवम्बर को मतदाता सूची पुनरीक्षण शिविर में प्राप्त आवेदनों के संबध्ंा में भी जानकारी ली। रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में विशेष शिविर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर आयोजित होंगे।
















