Sunday, May 19, 2024
Hometrendingबीकानेर संभाग .  मौसम ने कई रंग बदले, तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, यहां...

बीकानेर संभाग .  मौसम ने कई रंग बदले, तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, यहां गिरे ओले…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर/ श्रीगंगानगर abhayindia.com बीकानेर संभाग में मंगलवार दोपहर तेज हवाओं के साथ बरसे बादलों ने गर्मी से तो राहत दिला दीलेकिन कई जगह ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। बीकानेर में सुबह से दोपहर करीब ढाई बजे तक मौसम ने कई रंग बदले। इसके बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का दौर चला। इसके कुछ देर बाद बेर के आकार के ओले ( Hailstorm ) भी इलाके में गिरे। इसके बाद सूरज नजर आया। निकटवर्ती गांवों में भी ओलावृष्टि हुई।

इधर, श्रीगंगानगर, रायसिंहनगरअनूपगढ़छह एमएसआर और दस के के अलावा सूरतगढ़ थर्मल में भी अंधड़बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम के बदले मिजाज की वजह से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं। इस समय खेतों में तैयार फसलें कटने के लिए तैयार हैंलेकिन बिगड़े मौसम की वजह से किसान परेशान हैं। मौसम यदि लगातार ऐसा ही बना रहातो किसानों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है।

बीकानेर के क्रिकेट सट्टा जगत में इसलिए मचा है तहलका….

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने थामा सपा का दामन…..

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular