Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर संभाग : खाद के टोकन वितरण के दौरान बिगड़ा माहौल, पुलिस...

बीकानेर संभाग : खाद के टोकन वितरण के दौरान बिगड़ा माहौल, पुलिस ने भांजी लाठियां, विरोध में 13 को प्रदर्शन का ऐलान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

हनुमानगढ़ Abhayindia.com रबी फसलों की बुआई के बीच डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा आज फूट पड़ा। कृषि उपज मंडी समिति के कृषक विश्राम गृह में खाद टोकन वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ने पर पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान एकबारगी किसानों में भगदड़ सी मच गई। आपको बता दें कि गुरुवार को क्षेत्र में 6 हजार डीएपी थैले पहुंचे थे, जिनमें से 1900 थैले शहर में वितरण के लिए रखे गए। आज सुबह छह बजे से ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र के किसान विश्राम गृह पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने पर पहले 600 किसानों को दो-दो थैले और शेष 700 को एक-एक थैले के टोकन दिए गए। इस बीच, अव्यवस्था होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

घटना की सूचना पर नोहर एडीएम संजू पारीक, उपखंड अधिकारी भागीरथ राम, तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और लाइन व्यवस्था बहाल कर खाद वितरण कराया। उपखंड अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिनके पास टोकन हैं, उन्हें अगले दिन खाद मिल जाएगी। पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने घटना के विरोध में 13 अक्टूबर को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की है। बार संघ व किसान सभा ने भी ज्ञापन देकर लाठीचार्ज का विरोध जताया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!