Hometrendingबीकानेर : जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया नापासर का दौरा, ये...

बीकानेर : जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया नापासर का दौरा, ये दिशा निर्देश दिए….

बीकानेर abhayindia.com नापासर कस्बे में शुक्रवार शाम को जिला कलक्टर नमित मेहता ने दौरा किया। मैन बाजार में गीता देवी बागड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में दसवी, बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक लाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय में परिसर में हुए कार्यक्रम में बारहवीं में 90 प्रतिशत से ऊपर की छात्राओं को सीएम मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जिला कलक्टर ने 5100 रु नगद व मोमेंटो दिया, दसवी में 75 प्रतिशत से ऊपर की छात्राओं को मोमेंटो दिया गया।

इस अवसर पर मेहता ने कहा कि भामाशाह ने राजकीय बालिका विद्यालय के लिए इतना बड़ा आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनाकर दिया है यह अत्यंत ही प्रशंशनीय है। भवन के हिसाब से यहाँ पर शैक्षणिक स्तर रहना चाहिए।  इस दौरान ट्रस्ट के बाबूलाल मूंधड़ा, प्रयाग मूंधड़ा, प्राचार्या मंजू वर्मा, गणेशलाल नागर सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

इसके बाद मेहता ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया, जनसुनवाई की, निवर्तमान सरपंच चम्पालाल ओझा ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने भी अपनी सड़क, पानी, बिजली, अतिक्रमण की समस्याएं बताई तो मौके पर ही उपस्थित अलग अलग विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जलदाय विभाग, विद्युत निगम, पीडब्लूडी, चिकित्सा विभाग, जिला परिषद व पंचायत समिति के अधिकारी,तहसीलदार व पटवारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!