Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर : कोरोना वॉरियर्स को हल्दी युक्त दूध का किया वितरण

बीकानेर : कोरोना वॉरियर्स को हल्दी युक्त दूध का किया वितरण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com  कोरोना से निजात पाने में इम्यूनिटी का महत्व सर्व विदित है इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए  वार्ड संख्या 44 के पार्षद विजय सिंह द्वारा विगत तीन दिनों से लगातार नगर निगम के सफाई कर्मचारी, स्वच्छता वाहन चालक, जमादार तथा इंस्पेक्टर आदि को हल्दी युक्त गरम दूध का वितरण किया जा रहा है।

 

पार्षद विजय सिंह ने बताया कि हल्दियुक्त दूध का वितरण नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के सौजन्य से किया जा रहा है इसके लिए उन्होने महावीर रांका का आभार जताया।

 

 

पार्षद विजय सिंह ने बताया कि नया शहर थाना में कार्यरत पुलिस स्टाफ, जस्सूसर गेट तथा नत्थूसर गेट क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों को भी हल्दी युक्त दूध का वितरण किया जा रहा है।वार्ड संख्या 43 ,44 तथा 45 के कोरोना वॉरियर्स यथा सफाई कर्मी तथा पुलिस कर्मियों को सुबह एवम शाम दोनो समय हल्दी युक्त गरम दूध का वितरण किया जा रहा है। जिससे इन कोरोना वॉरियर्स की इम्यूनिटी का स्तर बढ़े और वे अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा सकें।इस पुनीत कार्य में वार्ड 44 के निवासी मदन गोपाल कच्छावा, सुंदर लाल, मुन्ना किराडू तथा गोपाल स्वामी* आदि द्वारा  उल्लेखनीय सहयोग दिया जा रहा है।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!