Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर: पैरोल से फरार बंदी गिरफ्तार...

बीकानेर: पैरोल से फरार बंदी गिरफ्तार…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com बीते साल पैरोल से फरार हुए एक बंदी को बीछवाल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआई मनोज शर्मा के अनुसार केन्द्र कारागृह प्रशासन की ओर से 22 जुलाई 2020को रिपोर्ट दी थी कि हत्या के मामले में आजीवन करावास की सजा काट रहे बंदी दीपक शर्मा उर्फ पटेल निवासी दुजोद(सीकर) जो 2 जुलाई 2020 को पैरोल पर गया था, जो बाद में पैरोल से वापस नहीं आया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की थी, इसके बाद पुलिस के सामने आया कि उक्त आरोपी सीकर में न्यायिक हिरासत में है। वहीं ५ मई को अनुसंधान अधिकारी रेवन्तराम अपनी टीम के साथ सीकर पहुंचे और पेरोल से फरार चल रहे आरोपी को प्रोडेक्श वारंट पर गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!