बीकानेर abhayindia.com बढऩे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने तीन मई सख्ती कर रखी है। इसमें आम जरुरत की वस्तुओं के अलावा सभी तरह के बाजार बंद है।
इस स्थिति में कपड़ा व्यवसाय जगत के लोगों ने समिति समय के लिए कपड़ा बाजार खोलने की मांग उठाई है। कपड़ा थोक वस्त्र व्यवसायी संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह व्यवसाय खोलने की गुहार लगाई है। व्यापारियों ने पत्र के जरिए सीएम को अवगत कराया है कि कोरोना महामारी के चलते व्यापार पहले ही मंदी के दौर से गुजर रहे हैं ,व्यापारी वर्ग व उसके स्टाफ तथा साथ काम करने वाले कारीगरों व मजदूर वर्ग के घर खर्च चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। साथ ही शादी विवाह का समय है ग्राहकों के माल के ऑर्डर बुक है, तो वह माल दुकानों मे बंद है व्यापारी व ग्राहक दोनों ही परेशान है। इस स्थिति को देखते हुए
बाकी व्यापार व बाजार खुले है उसी तरह कुछ सिमित समय के लिए कपड़ा व्यापार खोलने की इजाजत प्रदान की जाए। व्यापारियों ने कोरोना निर्देशों की पालना करते हुए इसमें सुबह १० से शाम ५ बजे तक खोलने की इजाजत मांगी है। संघ के अध्यक्ष हरीश नाहटा, सचिव संजीव अरोड़ा व घनश्याम लखानी से सीएम से कपड़ा व्यापारी वर्ग व ग्राहकों को राहत प्रदान करने की गुहार लगाई है।















