Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर : शतरंज में दाऊलाल हर्ष विजेता, प्रतियोगिता का हुआ समापन...

बीकानेर : शतरंज में दाऊलाल हर्ष विजेता, प्रतियोगिता का हुआ समापन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com बीकानेर बार एशोसिएशन के तत्वाधान में बार रूम में चल रही गोपाल आचार्य स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता में शनिवार को पांचवे व अन्तिम चक्र में दाऊलाल हर्ष विजेता रहे। हर्ष ने प्रथम बोर्ड नवरतन तंवर (3.5) के साथ खेलते हुए अपने आसानी से हराकर लगातार पंाचवीं जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अविजित रह कर प्रतियोगिता जीती।

आज पांचवे व अन्तिम चक्र के बाद प्रेमरतन छींपा, सियानन्नदन शाह, श्रवण जनागल, प्रतियोगिता के वायोवृद्ध खिलाडी धनेसिंह राठौड, बजरंग प्रजापत सभी ने 4-4 अंक बनाए लेकिन नियमों के आधार पर क्रमश प्रेमरतन छींपा ने दूसरा , सियानन्नदन शाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 65 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग में धनेसिंह राठौड (4) ने प्रथम तथा बृजरतन व्यास (3) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 55 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु वर्ग में बजंरग प्रजापत (4) ने प्रथम संतनाथ योगी (3) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

आज पांचवे व अन्तिम चक्र में खेलते हुए प्रतियोगिता में 87 वर्षीय खिलाडी धनेसिंह राठौड (4) ने अप्रत्याशित खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए युवा शातीर राजीव लोचन सुथार (3) को हरा कर सबको चौंका दिया। अन्य मुकाबलों में बजरंग प्रजापत (4) ने श्रीनारायण छींपा (3.5) को, प्रेमरतन छींपा (4) ने अनिल पंवार (3) को, श्रवण जनागल (4) ने बलविन्द्र कुमार बिश्नोई (3) को, अरूण कुमार पुरोहित (3) विनोद शर्मा (2) को, बृजरतन व्यास (3) ने अमजद खान (2) को, सुनिल कुमार (3) ने मनोहर लाल ज्याणी (2) हराया।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक शैलेष गुप्ता के अनुसार प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। दाऊलाल हर्ष ने प्रथम स्थान, प्रेम रतन छींपा ने द्वितीय स्थान एवं सियानन्दन शाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बजंरग प्रजापत विजेता तथा संतनाथ योगी दूसरे स्थान पर रहे। वंही 65 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु वर्ग में धनेसिंह राठौड ने प्रथम, बृजरतन व्यास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!