Thursday, June 25, 2026
Hometrendingनयाशहर थाना क्षेत्र में जुआरियों की आई शामत, अब तक...

नयाशहर थाना क्षेत्र में जुआरियों की आई शामत, अब तक…

बीकानेर abhayindia.com दीपावली के सीजन के साथ ही चरम पर पहुंचे जुएबाजी के दौर के बीच नयाशहर थाना पुलिस की ओर से लगातार हो रही कार्रवाई के चलते जुआरियों की शामत आ गई है। नयाशहर थाना प्रभारी ईश्‍वर प्रसाद के अनुसार, बीते एक पखवाडे तीन दर्जन से ज्‍यादा जुआरी पुलिस के हत्‍थे चढ चुके हैं।

इस बीच बीती रात भी मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में जुएबाजी के एक अड्डे पर दबिश देकर दस जुआरियों को दबोच कर करीब एक लाख रुपए बरामद किए गए। उपनिरीक्षक अजय कुमार की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने खेमाराम गोदारा, राजेन्द्र माली, विशाल सिंह राजपूत, संदीप स्वामी, पूनमचंद माली, तगत सिंह, किशनाराम माली अमित मिश्रा, पवन भार्गव, मूलचंद मेघवाल को दबोच लिया।

- Advertisment -

Most Popular