HometrendingBikaner Crime : जस्‍सूसर गेट के बाहर युवक की घेर कर मारपीट,...

Bikaner Crime : जस्‍सूसर गेट के बाहर युवक की घेर कर मारपीट, अस्‍पताल में भर्ती

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में जस्‍सूसर गेट के बाहर शाम करीब चार बजे एक कैम्‍पर गाडी में सवार लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की और मौके से भाग गए। घटना के दौरान एकबारगी अफरा-तफरी सी मच गई।

मारपीट में घायल हुए युवक को पीबीएम अस्‍पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर थानाप्रभारी मोनिका बिश्‍नोई मय जाब्‍ता पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मारपीट की यह घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। घटना के दौरान कई लोगों ने वीडियो भी बनाए। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular